सेवा- शर्तें -
"yathashighra.com website और Yathashighra App" पर खरीदारी करने के लिए आपका विशेष आभार एवं धन्यवाद।
इस App और Website का स्वामित्व "yathashighra.com" (जिसे यथाशीघ्र कहा जाएगा) के पास है।
yathashighra.com website और Yathashighra App के माध्यम से किसी भी तरह की खरीदारी करने के लिए आर्डर करने के पूर्व सेवा- शर्तों की स्वीकारोक्ति आवश्यक है। यथाशीघ्र के पास सेवा- शर्तों एवं नियमों को परिभाषित, परिमार्जित तथा संशोधित करने का सर्वाधिकार सुरक्षित है।
सेवा शर्तों एवं नियमों में समय-समय पर परिमार्जन व संशोधन करने के पश्चात भी yathashighra.com website और Yathashighra App का उपयोग करने पर आपकी स्वीकृति मानी जाएगी।
हम "yathashighra.com website और Yathashighra App" पर आप सभी के लिए एक ऐसा उपयोगी प्लेटफार्म बनाने का कोशिश करते हैं जहां से आप अपने दैनिक जीवन में उपयोगी एवं आवश्यक सामग्रियों, उत्पादों की गुणवत्तापूर्ण खरीदारी त्वरित सुरक्षित और संरक्षित वातावरण में कर सकें।
yathashighra.com website और Yathashighra App पर प्रदर्शित सेवाओं एवं उत्पादों की जानकारी केवल प्रस्ताव आमंत्रण है। हम आपके द्वारा प्रस्तावित मांग को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं तथा आपके द्वारा खरीदारी का आर्डर निम्नांकित नियमों और शर्तों के अधीन होगा।
1. yathashighra.com website और Yathashighra App को उपयोग करने की पात्रता -
"yathashighra.com website और Yathashighra App" का उपयोग केवल उन्हीं व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है, जिनके द्वारा इ-कॉमर्स एवं उपलब्ध सेवाओं के लिए नियामक संस्थाओं द्वारा उस तिथि को, जिस तिथि को "yathashighra.com website और Yathashighra App" पर उपलब्ध सेवाओं के लिए अनुबंध किया जा रहा है, को प्रभावी कानून एवं नियमों के अनुरूप अनुबंध किया गया हो। उपयोगिता का अधिकार समाप्त या स्थगित करने का अधिकार "yathashighra.com website और Yathashighra App" के पास सुरक्षित है।
नियामक संस्थाओं द्वारा प्रभावी कानून एवं नियमों के विरुद्ध /अनुबंध करने में अक्षम व्यक्ति, जिनमे अनुमोदित दिवालिया, मानसिक विकलांगता आदि शामिल है- इस (yathashighra.com website और Yathashighra App) का उपयोग करने के लिए पात्र नहीं हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम हो या भारतीय नियामक संस्थाओं/ संविदा अधिनियम के अधीन निषिद्ध हों उनकी उपयोगिता का अधिकार समाप्त या स्थगित करने का अधिकार "yathashighra.com website और Yathashighra App" के पास सुरक्षित है।
2. सदस्यता -
यद्यपि कि "yathashighra.com website और Yathashighra App" से खरीदारी करने के लिए खाता होना आवश्यक नहीं है, आप अतिथि के रूप में खरीदारी कर सकते हैं तथापि एक सदस्य के रूप में "yathashighra.com website और Yathashighra App" पर पंजीकरण फार्म एवं सेवा शर्तों के अनुसार सही, सटीक एवं संपूर्ण प्रमाणिक जानकारी देने के लिए सहमत होना एवं स्वीकार करना आवश्यक है, किसी भी कानून के तहत जहां पंजीकरण निषिद्ध है वहाँ पंजीकरण अमान्य होगा, किसी आवश्यक सूचना के अभाव में किसी भी समय सदस्यता/ पंजीकरण स्थगित या समाप्त करने का अधिकार "yathashighra.com website और Yathashighra App" के पास सुरक्षित है।
3. इलेक्ट्रॉनिक संचार -
जब आप हमारे "yathashighra.com website और Yathashighra App" का उपयोग करते हैं और हमें अपनी जानकारी प्रेषित करते हैं तो आप इस बात से सहमत होते हैं कि आपने सोच समझकर हमारे साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से संचार या संवाद कर रहे हैं और आप इस बात से भी सहमत हैं कि आवश्यकता अनुरूप हम आपसे समय-समय पर इलेक्ट्रॉनिक रुप से संचार, सूचना और संवाद स्थापित करेंगे, जिसके लिए आप पूर्ण रूप से सहमत हैं।
4. समीक्षाएं, प्रतिक्रिया, प्रस्तुतियां -
"yathashighra.com website और Yathashighra App" के उपयोग के संबंध में प्रत्यक्ष/ परोक्ष रूप से प्रकट या प्रस्तुत की गई सभी जानकारी, समीक्षाएं, टिप्पणियां, प्रतिक्रिया, सुझाव, विचार और अन्य प्रस्तुतियां (जिन्हें सामूहिक रूप से टिप्पणियां कहा जाता है) "yathashighra.com website और Yathashighra App" की संपत्ति होगी। किसी भी टिप्पणी का ऐसा प्रकटीकरण, प्रस्तुतीकरण या प्रस्ताव तथा टिप्पणियों में सभी कॉपीराइट और अन्य बौद्धिक संपदाओं में सभी स्थानीय और वैश्विक अधिकारों शीर्षकों और हितों का "yathashighra.com website और Yathashighra App" को हस्तांतरण माना जाएगा। इस प्रकार, यह ऐसे सभी अधिकारों, शीर्षकों और हितों का अनन्य रूप से स्वामी है और इसका उपयोग वाणिज्यिक, गैर-वाणिज्यिक तथा किसी अन्य तरह से भी सिमित नहीं होगा।
"yathashighra.com या Yathashighra App” आपके द्वारा किसी भी उद्देश्य के लिए प्रस्तुत की गई किसी भी टिप्पणी का उपयोग, पुनरुत्पादन, प्रकटीकरण, संशोधन, अनुकूलन, व्युत्पन्न रचनाएँ, प्रकाशित करने, प्रदर्शित करने और वितरित करने का बिना किसी प्रतिबंध के और आपको किसी भी तरह से मुआवजा दिए बिना हकदार होगा। "yathashighra.com या Yathashighra App”- (1) किसी भी टिप्पणी को गोपनीय रखने; या (2) किसी भी टिप्पणी के लिए आपको कोई मुआवजा देने; या (3) किसी भी टिप्पणी का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं है और न ही होगा। आप सहमत हैं कि "yathashighra.com या Yathashighra App” पर आपके द्वारा सबमिट की गई कोई भी टिप्पणी इस नीति या किसी तीसरे पक्ष के किसी भी अधिकार, जिसमें कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, गोपनीयता, या अन्य व्यक्तिगत या स्वामित्व अधिकार शामिल हैं, का उल्लंघन नहीं करेगी और किसी भी व्यक्ति या संस्था को नुकसान नहीं पहुँचाएगी। आप इससे भी सहमत हैं कि "yathashighra.com या Yathashighra App” पर आपके द्वारा सबमिट की गई कोई भी टिप्पणी मानहानिकारक,अन्यथा, गैरकानूनी, धमकी भरी, अपमानजनक या अश्लील सामग्री नहीं होगी, या उसमें सॉफ़्टवेयर वायरस, राजनीतिक अभियान, व्यावसायिक याचना, चेन लेटर, सामूहिक मेलिंग या किसी भी प्रकार का स्पैम शामिल नहीं होगा।
"yathashighra.com या Yathashighra App” पोस्ट की गई टिप्पणियों की नियमित समीक्षा नहीं करता है, लेकिन साइट पर सबमिट की गई किसी भी टिप्पणी की निगरानी, संपादन या हटाने का अधिकार (लेकिन दायित्व नहीं) सुरक्षित रखता है। आप "yathashighra.com या Yathashighra App” को आपके द्वारा सबमिट किए गए नाम का या किसी भी पोस्ट की गई टिप्पणी के उपयोग करने का अधिकार देते हैं। आप सहमत हैं कि आप किसी झूठे ईमेल पते का उपयोग नहीं करेंगे, किसी व्यक्ति या संस्था का रूप धारण नहीं करेंगे, या आपके द्वारा सबमिट की गई किसी भी टिप्पणी के स्रोत के बारे में गुमराह नहीं करेंगे। आप अपनी किसी भी टिप्पणी की सामग्री के लिए पूरी तरह से ज़िम्मेदार हैं और रहेंगे।आप अपनी किसी भी टिप्पणी से उत्पन्न होने वाले सभी दावों के लिए "yathashighra.com website या Yathashighra App” और उसके सहयोगियों को क्षतिपूर्ति देने के लिए सहमत हैं। हम आपके या किसी तीसरे पक्ष द्वारा प्रस्तुत किसी भी टिप्पणी के लिए कोई ज़िम्मेदारी या दायित्व नहीं लेते हैं।
5. yathashighra.com website और Yathashighra App पर उत्पादों की जानकारी, सामग्री एवं मूल्य की सटीकता -
"yathashighra.com website और Yathashighra App" सटीक उत्पाद और मूल्य निर्धारण की जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता है, फिर भी मुद्रण संबंधी त्रुटियां हो सकती हैं। यदि किसी उत्पाद को वेबसाइट या ऐप पर त्रुटिबस गलत जानकारी तथा मूल्य निर्धारण के साथ सुनिबद्ध कर दिया जाता है तो "yathashighra.com website और Yathashighra App" के पास उत्पादों के मूल्य तथा जानकारी को संशोधित करने तथा गलत जानकारी व मूल्य के साथ प्रदर्शित संबंधित उत्पाद के आर्डर को अस्वीकार या रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है।
6. दायित्व की सीमा -
"yathashighra.com website या Yathashighra App” के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष,आकस्मिक या परिणामी नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।
7. शासन/ कानून -
सेवा-शर्तें भारत सरकार द्वारा समय-समय पर लागू कानून द्वारा शासित है।
8. शर्तों में परिवर्तन -
"yathashighra.com website और Yathashighra App” समय-समय पर उपरोक्त शर्तों को अपडेट कर सकता है, परिवर्तन हमारी अर्थात "yathashighra.com website और Yathashighra App” पर पोस्ट किए जाएंगे।